राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के खैरा थाना में पदस्थापित ए एस आई सुनील कुमार की पुत्री राजनंदनी ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है । बताते चलें कि एसआई सुनील कुमार एवं कुमारी मधुबाला की पुत्री राजनंदनी ने नीट की परीक्षा में 654 अंक लाते हुए देश में 3791वां स्थान प्राप्त किया है। इस बाबत राजनंदनी ने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता एवं मेरे गुरुजनों को जाता है। अब मैं डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा भावना के तहत इलाज करूंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग