राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। राजेन्द्र विधा मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष की चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की जुटान हुई।चुनाव कराने के नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी कर्मवीर भारती तथा पर्यवेक्षिका नीलम देवी के उपस्थिति में चुनाव को प्रक्रिया शुरू किया गया। पंचायत अध्यक्षों की सूची उपलब्ध कराते हुए दो पक्षों में हो हंगामा शुरू हो गया। अध्यक्ष पद के दावेदार लगुनिया निवासी अजय राय ने कहा कि निर्वाचन पदाधिकारी तथा पर्यवेक्षक द्वारा गलत तरीके से पंचायत अध्यक्ष मनोनीत कर दिए जाने की आरोप लगाया। अजय राय ने कहा कि गलत तरीके से चुनाव कराने को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करने लगे जिससे चुनाव को स्थगित कर दिए जाने की बातें बताई। वहीं महिला उम्मीदवार मकेर बाजार निवासी ई उपेन्द्र राय की पत्नी बिंदु राय ने चुनाव में उपस्थित 90 फीसदी कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त हुआ था। बिंदु राय ने कहा कि चुनाव में विपक्ष द्वारा विरोध किया जाता है। जो स्वभाविक है। इस संबंध में चुनाव कराने के लिए अधिकृत किये गये निर्वाची पदाधिकारी स राजद के जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर भारती ने बताया कि चुनाव शांति पूर्ण रूप से नहीं होने दिया गया। अलग अलग आरोप लगाकर कार्यकर्ता द्वारा विरोध किया जाने लगा। जिससे चुनाव को स्थगित कर राज्य कमिटी को रिपोर्ट सुपुर्द कर दिया गया।अगले आदेश निर्गत होने पर चुनाव कराए जाने की बातें कही।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि