राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान रेलखंड पर दाउदपुर 61/ सी ढाला के समीप तेल टैंकर लेकर जा रही मालगाड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी तेज गति से दाउदपुर स्टेशन से गुजर रही थी। तभी 61/ सी ढाला से पूरब ट्रैक पर अचानक एक भैंसा आ गया। चालक की नजर उस पर पड़ते ही इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोका। तब तक भैंसा उसके चपेट में आकर जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी ट्रेन के लगातार हॉर्न देने के बाद भी भैंसा नही भागा। जिसके बाद मालगाड़ी पायलट को मजबूर इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा । इस दौरान रेलवे ट्रैक पर 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग