राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। एसएच 73 अमनौर सोनहो मुख्य मार्ग के बीच भेरियावा टोला के निकट तेज गति से आ रही एक पिकअप ने एक बाइक में ठोकर मारकर फरार हो गया। घटना शुक्रवार की देर संध्या की है। बाइक सवार एक महिला समेत दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। आस-पास के लोगो ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिकी उपचार के बाद बाइक चालक तेरस राम को छपरा रेफर कर दिया। घायल महिला ढोरलाही गांव के अनिता देवी वही छपरा अभिमान गांव के तेरस राम 22 वर्ष बताया जाता है। अनिता देवी सामुदायिक अस्पताल के ममता है। सँंध्या की ड्यूटी के लिए परोस गांव के एक युवक के बाइक से अस्पताल आ रही थी। इसी दौरान अमनौर से सोनहो तेज गति में जा रही पिकअप ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग