राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सिरमी गांव में शराब के नशे में हल्ला-हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया है। तरैया थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सिरमी गांव निवासी राजेन्द्र भगत का पुत्र बिनोद भगत है, जो कि शराब के नशे में सड़क किनारे हल्ला- हंगामा कर रहा था। जिससे आस-पास व आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। सूचना मिलने पर उक्त नशेड़ी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से उसकी जांच की गई तो उसके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जुर्माने के लिए न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग