संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को धारदार हथियार से मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया का है। जख्मी व्यक्ति का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है।पीड़ित अशोक मांझी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें चार लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने घर के बाउंड्री के अंदर दीवार जोरवा रहे थे। तभी पड़ोसी रामदास मांझी, रमावती देवी, अभिषेक मांझी और विशाल मांझी बाउंड्री के अंदर प्रवेश कर गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ करने लगे एवं विरोध करने पर नामजदों ने फसुली से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।छोटा भाई बिपिन मांझी बचाने आया तो नामजदों ने रॉड से प्रहार कर उसे भी जख्मी कर दिया। वही जब मेरी पत्नी प्रमिला देवी बीच-बचाव करने आई तो नामजदों ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए गलत नीयत से जमीन पर पटक दिया और गले से मंगलसूत्र भी छीन लिये। हल्ला गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे। जिसके बाद हमलोगों को इलाज के लिये जख्मी हालत में रेफरल अस्पताल पहुचाया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग