संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दिनों-दिन बंदरो (हलुमान) के बढ़ते उत्पात से किसानो को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उत्पाती बंदरो द्वारा फिलवक्त सबसे ज्यादा नुकसान मक्के के तैयार फसल को पहुँचाया जा रहा है। अमूमन झुंड में चलने वाले बंदरो से अपनी फसल को बचाना किसानो के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है।तैयार मक्के के भुट्टो को इन बंदरो द्वारा तोड़ कर इधर- उधर फेंक दिया जाता है। वही पेड़ के डालियो को तोड़ कर पेड़ को क्षति पहुँचाये जाने से बागवान त्रस्त है।कामेश्वर राय, अजय मल्होत्रा, कमलेश राय, पशुपतिनाथ सिंह सहित दर्जनों किसानो ने बताया की इन बंदरो द्वारा पेड़ पर लगे मौसमी फलो के साथ- साथ खेत में लगे तैयार मक्के के भुट्टो को यत्र- तत्र बिखेर कर क्षति पहुँचाई जा रही है। साथ ही दरवाजे पर रखे अनाज और घर के छतो पर लगे उपकरण को भी इनके द्वारा व्यापक नुकसान पहुचाया जा रहा है। कई किसानो ने बताया की खदेड़ने के क्रम में इन बंदरो द्वारा हिंसक रूप अख्तियार कर आक्रमण भी कर दिया जाता है। जिससे लोगों में भय बना रहता है।
फ़ोटो- (दरबाजे पर बैठे बंदर)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग