- कार्यक्रम में बिहार के राजनीतिक समीकरण पर बेबाक ढंग से रखे अपने विचार
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने शनिवार को मेढुका में जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों को उनका उचित अधिकार दिलाने के लिए सड़क से सदन तक जोरदार तरीके से लड़ाई लड़ने का आश्वाशन दिया। इस दौरान बिहार के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की काबलियत है, परन्तु जिस तरह का गठबंधन है उससे संख्या बल नही मिलेगा।इसलिए नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का सपना दिवास्वपन के समान लग रहा है। इस दौरान विधान पार्षद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति को शुद्ध और स्वच्छ बनाये रखने के लिए युवायों को राजनीति में आना चाहिए और यह शुभ संकेत है। विधान पार्षद ने बिहार और देश के राजनीति में चल रहे समीकरणों पर अपनी बेवाक राय देते हुए कहा कि नीतीश कुमार दिवास्वपन देख रहे है। जो 2024 के लोकसभा चुनाव में फलीभूत होते नहीं दिख रहा है। इधर अभिनंदन समारोह में सम्मानित होने के बाद जनप्रतिनिधि काफी उत्साहित दिखे।
फोटो- (जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते विधानपार्षद)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग