राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के नगरा, बन्नी, कादीपुर, बंगरा, अर्वा, बहुआरापट्टी, रसुलपुर आदि गांवों से शनिवार को महावीरी झंडा व जुलुस निकाला गया, जो नगरा, नबीगंज, कादीपुर, बंगरा, रौजा, अर्वा आदि ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरते हुए नगरा बाजार स्थित गंडकी नदी में ले जाकर विसर्जन किया गया। जुलुस के दौरान डीजे, गाजे-बाजे, हाथी, घोड़े, ऊठ के साथ आर्केष्टा भी था। वही जुलुस में पारम्परिक हथियारों के साथ हजारों युवाओं का टोली डीजे के धुन पर थिरकते हुए नजर आई। बताते चलें कि पिछले दो वर्ष कोरोना के वजह से जुलुस का आयोजन नहीं सका। इस बार हजारों लोगों में इस बार लोगों में हर्ष देखने को मिला। वही युवकों की टोली डीजे के धुन पर जय श्री राम के जयकारे से झूम उठे और क्षेत्र के वातावरण भक्तिमय हो गया। मौके पर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह, सदर इंस्पेक्टर, खैरा, नगरा ओपी प्राभरी शिवनाथ राम, बीडीओ प्रशान्त कुमार, सीओ मोहित सिन्हा, बनियापुर, गौरा, गरखा, मुफस्सिल समेत एक दर्जन से अधिक थानाध्यक्षको व सीओ, सैफ जवानों समेत प्रशासनिक बल की तैनाती की गई थी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग