पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के जजौली पंचायत के बली विशुनपुरा गांव में गुरुवार की रात आग लगने से भूसा रखने वाला बेढ़ी और मवेशी बांधने वाला पलानी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर शनिवार को स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि वरूण राय और वार्ड-9 के सदस्य कृष्णा कुमार ने पहुंच अग्निकांड पीड़ित को सांत्वना दिया। घटना में अग्निकांड पीड़ित बली विशुनपुरा गांव निवासी मंजू देवी पति हरिकिशोर राय है। घटना के बारे में मंजू देवी ने बताया कि सभी परिवार सोएं हुएं थें कि रात्री में अचानक तेज लपटे उठने लगी जब तक परिवार के लोग मवेशी को वहां से हटाते और चिल्लाते, जब तक आस पास के लोग पहुंचते तब तक भूसा रखनें वाला बेढ़ी और पलानी जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी यह यह पता नहीं चल पाया है। वैसे आग से मवेशी का खाने वाला भूसा, गेहूं और पलानी जलकर राख हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग