मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। नगर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सुव्यवस्थित रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश मीणा के आदेश पर दिघवारा नगर पंचायत में चुनाव हेतु विभिन्न कोषांगो का गठन किया गया है। दिघवारा नगर पंचायत के निर्वाचन कोषांग के निर्वाचन पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता सोनपुर अखिलेश कुमार बनाए गए हैं। वहीं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी दिघवारा बीडीओ डॉ अजीत कुमार, दरियापुर बीडीओ संदीप कुमार, राजस्व अधिकारी दिघवारा अभिषेक सिंह, दरियापुर सीओ अनिल चौबे को बनाया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता अखिलेश कुमार ने तीन पदों पार्षद, उप मुख्य पार्षद तथा मुख्य पार्षद के नाम निर्देशन को लेकर विभिन्न कोषांग का गठन कर दिया है। निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांग के कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ससमय कार्यों का निष्पादन करने को कहा है। उसमें नाम निर्देशन कोषांग के वरीय पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता अखिलेश कुमार स्वयं है। निर्वाचन कोषांग के वरीय पदाधिकारी एखलाक अंसारी अवर निर्वाचन पदाधिकारी सोनपुर, अनुमति कोषांग के वरीय पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी दिघवारा डा. अजीत कुमार बनाए गए हैं। वाहन कोषांग के वरीय पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा सीओ दिघवारा बनाए गए हैं। आदर्श आचार संहिता एवं विधि व्यवस्था कोषांग के पदाधिकारी अभिषेक सिंह राजस्व पदाधिकारी बनाए गए हैं। निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के वरीय पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी दिघवारा डॉक्टर अजीत कुमार बनाए गए हैं।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी