राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के होम सिंग्नल हंसराजपुर गांव के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया। बताया गया है कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राहुल कुमार व डॉ. आयुषमान कुमार ने गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। जहां घायल का उपचार जारी है। घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग