- जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान का 11 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. फारुख अली रहे। इसके पूर्व आठ दिवसीय कार्यक्रम के तहत इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा टेक्निकल इवेंट्स , खेलकूद प्रतियोगिता तथा आठवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। टेक्निकल इवेंट्स में ओलंपियाड क्विज, ट्रस ब्रिज मेकिंग, ऑटोकैड, कोडिंग कॉन्टेस्ट, ब्लाइंड कोडिंग, मैक्नोफीस्ट का आयोजन हुआ। वहीं खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, डेड लिफ्टिंग ,आर्म रेसेलिंग आदि खेलों का आयोजन किया गया। आठ दिवसीय कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ राम सागर सिंह एवं मुख्य अतिथि जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.फारूक अली ने दीप प्रज्वलन वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके किया। इसके बाद संस्थान के प्राचार्य डॉ राम सागर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत बूके एवं शॉल देकर किया।

More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग