राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। करंट लगने से दंपति की मौत सोये अवस्था में ही हो गई। मृत दंपती गड़खा थाना क्षेत्र के टहल टोला जिल्काबाद निवासी स्वर्गीय रविंद्र राय का इकलौता पुत्र 30 वर्षीय रंजीत कुमार एवं उसकी 27 वर्षीय पत्नी सुनीता कुमारी हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पति-पत्नी दोनों बीती रात्रि घर में फोल्डिंग पलंग के समीप टेबल फैन लगाकर एक साथ सोए हुए थे। तभी अचानक पंखा गिर गया और टूट कर गिरे तार की चपेट में पति-पत्नी दोनों आ गए। जिसके कारण करंट लगने से दोनों की मौके पर मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग