संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घरेलू विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा विंद टोलिया का है। पीड़िता प्रभावती देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बगल के ही तीन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि घरेलू विवाद को लेकर बगल के ही मीरा देवी, शिवशंकर राउत और सबिता देवी दरबाजे पर पहुँच गाली- गलौज करने लगे एवं मना करने पर फैट- मुक्का एवं डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान नामजदों ने गले से सोने का मंगलसूत्र और कानबाली भी नोंच लिया। आसपास के लोग जुटे तबतक सभी नामजद धमकी देते हुए फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग