राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने रविवार को अवैध बालू लदे ट्रक के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग जगहों पर टोटल 10 ट्रक और 3 चालक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने रविवार को मीडिया को बताया कि जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार सीओ रविशंकर पांडेय और थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में मशरक के चंदेश्वर मोड़ और लखनपुर गोलम्बर पर अभियान चलाया गया जिसमें चंदेश्वर मोड़ पर बिना चालान और ओवरलोड 7 ट्रक और 1चालक और लखनपुर गोलम्बर पर 3 ट्रक और 2 ट्रक चालक गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में मढ़ौरा डीएसपी इन्द्रजीत बैठा में बताया कि पकड़े गए सभी ट्रको पर अवैध खनन और परिवहन नियम के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग