संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जन सुरक्षा मंच के संगाठनिक विस्तार हेतु चुनावी सभा की रविवार को दिन मे बनियापुर क्षेत्र के बेदौली पंचायत के नदौवा समुदायिक भवन मे बैठक् हुई। जिसमे सर्व सम्मति से 21 सदसई कमिटी का गठन किया गया। जन् सुरक्षा मंच एक सामाजिक संगठन है, जो समाज के गरीब कमजोर वर्ग के सम्मान मदद एवं उत्थान के लिए पिछले कई वर्षों से कार्य करता आया है। बनियापुर् सारण के प्रखंड मे महापुरषों की जयंती मानने एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने का विधिवत कार्य भी किया है। वर्तमान मे कराह पंचायत के इम्ब्राहिमपुर मुसहर टोली मे गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा केंद्र का भी संचालन शुरु हुआ है एवं बिद्ध विहार निर्माण के कार्य भी प्रस्तावित है। विगत कई वर्षों से “जन सुरक्षा मंच” का संगठनिक चुनाव नहीं हो पाया है।जिसका कारण देश मे करोना महामारी भी रहा।
जन सुरक्षा मंच के संगाठनिक विस्तार हेतु सर्व सम्मति से 21 सदसई कमिटी को मूर्त रूप देते हुए पूर्व मुखिया श्रावन कुमार महतो को अध्यक्ष, पूर्व मुखिया नागेंदर प्रसाद एवं मुखिया अरुण दास को उपाध्यक्ष, जानवादी नेता नवल किशोर कुशवाहा को महासचिव एवं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंदर कुमार राम को सचिव, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी प्रतिनिधि उपेन्द्र कुमार यादव को कोषाध्यक्ष और प्रभु कुमार प्रियदर्शी को संगठन मंत्री, सामाजिक कार्यकर्ता एवम् पत्रकार बिक्रम चौधरी को जन् सुरक्षा मंच के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी बनाया गया। संरक्षक सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप मे पूर्व विधान सभा प्रत्याशी शंकर शर्मा को एव अधिवक्ता ब्यास् मांझी को उपाध्यक्ष, और अन्य 11 सदस्य के रूप में अरुण कुमार महतो, सुधीर कुमार गुप्ता, सुनील कुमार साह, अभिमन्यु कुमार राम, संतोष कुमार साह, राकेश कुमार राम,रंजीत महतो, प्राण दास, राजेश कुमार मांझी, देव बली प्रसाद,श्याम नारायण मांझी, प्रेम चंद मांझी को सलाहकार समिति का सद्स्य् चुना गया। बदौली पंचायत के अध्यक्ष के रूप मे लाला बहादुर प्रसाद,भूषाव पंचायत के प्रिंस कुमार, मानिकपुरा के दिलीप कुमार राम,करहीं पंचायत के अम्बेडकर कुमार को,तथा गोवा पीपड़पति के अध्यक्ष के रूप मे तरा चंद राम उर्फ़ मुंशी जी को चुना गया। सारण जिले मे गरीब एवं कमजोर वर्ग पर हो रहे अत्याचार शोषण एवं हिन्सा के खिलाफ 20 सितम्बर 2022 को बनियापुर मे विरोध मार्च निकला जायेगा। जन सुरक्षा मंच की पदाधीरियों की अगली बैठक अध्यक्ष श्रवण कुमार महतो के निवास स्थान सरेया मे 09 अक्टूबर 2022 को निर्धारित किया गया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा