राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के नगरा चौक के समीप दो बाइक आमने सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त घायल अमर छपरा गांव निवासी रवि भूषण साह व नंदकिशोर साह बताए जाते है। घटना के बाद स्थानीय लोगो के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में दोनों घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक डॉक्टर चंद्रमोहन सिंह प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इस दौरान अफरातफरी मची रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग