राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। कोपा थानाक्षेत्र के अनवल गांव में घर के बाहर खड़े अल्टो कार में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इस मामले में अब्बास साहब का पुत्र मो.अली शाह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि जब हमलोग अपने घर में रहने के लिए आए तो गांव के संदेश कुमार शर्मा, श्रीकांत शर्मा, अवधेश शर्मा तथा रमेश कुमार शर्मा को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने आग लगाने के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से कट्टे से फायरिंग भी की गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
फाईल फोटो:


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग