राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। पुलिस ने सोमवार की सुबह जयप्रभा सेतु के चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक शराब लदी कार को करने के साथ हीं तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शराब लोडेड कार मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बिहार के समस्तीपुर जा रही थी। इसी बीच सूचना मिलते हीं चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कार को रोक कर गहन जांच की। जांच के क्रम में तस्करों ने पहले तो कार में कुछ भी होने से इनकार किया मगर पुलिस ने सख्ती की तो तस्करों ने कार में शराब होने की बात कबूल कर ली। उसके बाद पुलिस ने कार में बने विशेष तहखाने को तोड़ कर शराब बरामद कर लिया। तस्करों ने कार की सीट के पीछे बने विशेष तहखाने में 15 पेटी अंग्रेजी शराब छुपा रखी थी। कार में सवार तस्करों में भूपेन्द्र सिंह, संजय बघेल व हनीफ खान ग्वालियर के निवासी बताये जाते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग