राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मढ़ौरा डीएसपी के आदेश से मशरक थाना क्षेत्र के एन एच 227-ए पर चन्देश्वर मोड़ के पास अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा एवं मशरक सीओ रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत छापेमारी में ओवर लोडेड -7 ट्रक और राजपट्टी अम्बेडर चौक के पास तीन ओवर लोड ट्रक और एक चालक को पकड़ा गया। मढ़ौरा डीएसपी इन्द्रजीत बैठा ने बताया कि विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग