राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। पटना में मध निषेध विभाग के कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना पर सोनपुर के चित्रसेनपुर शराब के धंधेबाजों के ऊपर छापेमारी करने गई पुलिस के साथ शराब तस्कर तथा उसके गुर्गों ने मारपीट किया। पुलिस को तस्कर के घर तक भी गुर्गों ने पहुंचने नहीं दिया।इसे लेकर पुलिस को वहां से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान सोनपुर पुलिस ने शराब के नशे में दो शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर ली है। सोनपुर थाना में पदस्थापित एसआई जीत मोहन कुमार ने इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। एएसआई ने कहा है कि सूचना मिली थी कि चित्रसेनपुर के लोड़ा राय के पुत्र अमित राय शराब का धंधा करता है। इसी को लेकर पुलिस बल के साथ वहां छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर शराब के नशे में दो व्यक्ति ने पहले धक्का-मुक्की शुरू किया उसके उपरांत पुलिस बल के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में उक्त दोनों मखदुमपुर के कृष्ण कुमार सिंह के पुत्र प्रीतम सिंह तथा फकराबाद के ब्रह्मदेव पासवान का पुत्र मनमोहन कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शराबी यहां थाना पहुंचकर भी काफी बवाल काटा। सरकारी काम में बाधा देने के आरोप में पुलिस उक्त दोनों के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज कराई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग