राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। विकसित बिहार के सात निश्चय योजना के तहत मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जागरुकता शिविर का उद्घाटन मढ़ौरा प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी ने फीता काट कर किया। प्रखंड परिसर में आयोजित इस शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि समाज के सभी जाति धर्म के दसवें वर्ग के उत्तीर्ण गरीब छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा पाने के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा सात निश्चय योजना के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना है। इस योजना के तहत इंजीनियरिंग, पोलिटेकनिक, फार्मेसी, बीबीए, बीसीए, बीपीटी, होटल मैनेजमेंट, एमबीए, एमसीए जैसी शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रों को चार लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जा रही है। मौके पर शीला प्रसाद यादव, प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग