राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया मसरख एसएस- 73 सड़क किनारे स्थित रामबाग में एक बीएसएफ जवान के घर के बाहर से सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक बोलेरो चोरी कर ली है। इस संबंध में बोलेरो मालिक जलालपुर थाना क्षेत्र के सवरी मठ निवासी त्रिलोकीनाथ अनुज ने तरैया थाने में अपनी बोलेरो चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि सोमवार की रात्रि में तरैया के रामबाग स्थित वह अपने एक रिश्तेदार बीएसएफ जवान राजेश कुमार गुप्ता के घर आया हुआ था। जिनके दरवाजे पर अपनी बोलेरो लगाकर रात्रि में खाना खाकर सोने चले गए। इसी बीच अज्ञात चोरों द्वारा बोलेरो स्टार्ट कर लेकर भागने लगे। गाड़ी चालू होने की आवाज सुनकर वे लोग दौड़कर बाहर निकले तब तक चोर बोलेरो लेकर भाग चुके थे। इधर पुलिस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग