पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला को डिलेवरी के दौरान टांका देने के नाम पर अवैध तरीके से उगाही करने का मामला सामने आने पर चिकित्सा प्रभारी डा गोपाल कृष्ण ने ड्यूटी पर मौजूद एएनएम रंभा देवी एवम जीएनएम प्रेमलता कुमारी से मंगलवार को शो कॉज किया है। जारी स्पष्टीकरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक के प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने कहा कि पिलखी गांव निवासी अविनाश कुमार कुशवाहा की पत्नी पूजा देवी को डिलेवरी के लिए भर्ती कराया जहां प्रसव के बाद 2500 सौं रूपये की अवैध वसूली की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।ऐसा प्रतित होता हैं कि आप लोगों का सरकारी कार्य के लापरवाही,गैर जिम्मेदाराना, अनुशासनहीनता एवं सरकारी कार्यों में रूची नही रखने का प्रतीत होता है। उक्त सबंध में आप दोनों 24 घंटे में स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करें कि परिस्थितियों में आप दोनों के द्वारा रूपये की मांग की गई। स्पष्टीकरण अवधि तक आप दोनों का वेतन अगले आदेश तक अवरूद्ध किया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग