राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 8 वर्षीय बच्चे को मोबाइल का लालच देकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीती देर रात्रि की है। बीती रात्रि बच्चे के पड़ोस में रहने वाले एक युवक के द्वारा मोबाइल दिखाने का लालच देकर उसे बुलाया गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। जिसके बाद वह बच्चा घर पहुंचा और इस बात की जानकारी घर वालों को दी। तब जाकर घर वालों के द्वारा इस मामले में गड़खा थाना अध्यक्ष को सूचित किया गया। सूचना के बाद पुलिस ने बच्चे को लेकर मेडिकल टेस्ट के लिए छपरा सदर अस्पताल में प्रस्तुत किया, जहां बच्चे का मेडिकल किया गया। वहीं बच्चे के बयान के बाद पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग