राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के उच्च विद्यालय अमनौर के सभागार में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह 24 दिवसीय प्रशिक्षण विशेष रूप से छात्राओं के लिए है। प्रशिक्षिका ईशा जयशवाल,एवं खेल शिक्षक अरविंद कुमार के द्वारा छात्राओं को बुधवार से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके माध्यम से लड़कियां आत्म रक्षा के लिए स्वयं पर निर्भर हो सकेगी। सरकार ने विद्यालयों में पढ़ने वाली सभी बालिकाओं को अपनी आत्मरक्षा तथा स्वावलंबी बनाने के लिए जुड़े कराटे जैसे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे छात्राओं खुद के आत्म निर्भर हो सके। आपकों बता दें कि रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं को काफी कुछ सिखने को मिल रह है। वहीं उनमें आत्मबल भी देखने को भी मिल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग