राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)।शहर के दावत होटल के सभागार में सारण जिले में कार्यरत समस्त आयुष चिकित्सकों की बैठक डॉ राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें आमसा व आसव संघो के राज्यस्तरीय नेतृत्व के दिशा निर्देश में 3270 आयुष चिकित्सकों की नियमित बहाली में हो रहे विलम्ब के कारण चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के निर्णय का समर्थन किया गया। सर्वप्रथम 19.09.2022 को काला बिल्ला लगाकर कार्य किया जाएगा। दिनांक 26/09/2022 को कलम बंद आंदोलन किया जाएगा। ततपश्चात 8/10/2022 को कैंडिल मार्च निकाला जाएगा। यदि इसके बाद भी सरकार आयुष चिकित्सको की नियमति बहाली नही करती है तो बाध्य होकर पुरे बिहार में समस्त आयुष चिकित्सक दिनांक 14.10.2022 को बिहार तकनीकी सेवा आयोग का घेराव करेंगे जिसकी पुरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
इस पूरे कार्यक्रम में सारण जिले के समस्त आयुष चिकित्सको की अग्रणी भागीदारी रहेगी:
ज्ञात हो कि बीते 12 वर्षो से बिहार राज्य के समस्त अतिरिक्त प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमो, यथा पोलियो, नियमित टीकाकरण, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, HIV एड्स, मलेरिया, फाइलेरिया, गैर संचारी रोग, परिवार नियोजन, आंगनबाड़ी एवम विद्यालयों के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं बाढ़ तथा कोविड जैसी महामारियों में राज्य के आयुष चिकित्सको ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
आज की बैठक में आमसा एवं असन संगठनों के सभी पदाधिकारियों सहित निम्न आयुष चिकित्सको की उपस्थिति थी।
डॉ अजय कुमार सिंह, उपसचिव आमसा, डॉ अमित कुमार तिवारी अध्यक्ष आसब, डॉ अमरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ तरुण कुमार, डॉ संतोष कुमार गुप्ता, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ अहमद अली, डॉ विभा रानी, डॉ कुमारी ललीता मिश्रा, डॉ धनन्जय कुमार सिंह, डॉ सिद्धार्थ शंकर पाण्डे, डॉ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग