राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड नगरा के खैरा स्थित प्रखंड जदयू कार्यालय में कार्यकर्त्ता सदस्यता अभियान की शुरुआत हेतु बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षाता मोहम्मद शहाबुद्दीन मंसूरी ने की। पार्टी के प्रखंड पदाधिकारियों और पंचायत अध्यक्षों को पार्टी का मेंबर बनाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। सदस्य बनाने की पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को बहुत जल्द पूरा कर लेने का संकल्प लिया गया। मौके पर अनिल कुमार सिंह, सोनू आलम, राज नारायण दास, सुरेंद्र साह, धर्मेंद्र शर्मा, दीपक सिंह, शैलेश कुमार, गुड्डू महतो, मो. शाहनवाज, भरत महतो, जावेद आलम व अन्य जद(यू.) कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग