राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के गुर्दाहां कला स्थित संत धरणी नगर में ज्ञान भक्ति व प्रेम की रसधारा बह रही है। बुधवार को कलश यात्रा से प्रारम्भ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के प्रथम सत्र में महर्षि मेंही ज्ञान योग आश्रम पूर्णिया से पधारे स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने गुरुवार की सुबह श्रीमद्भागवत का विधिवत कथा वाचन प्रारम्भ किया। उन्होंने राजा परीक्षित के पूर्व जन्म में घटित घटनाओं से जुड़े आख्यानों से लेकर कलियुग के प्रवेश तथा राजा की मृत्यु के कारणों का विशद विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव को समस्त पापों से मुक्त मिल जाती है और मानव परमधाम को प्राप्त करता है। यज्ञ के संयोजक हरिभजन महतो तथा विद्या महतो ने संत श्री को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्रोता गण आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग