राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा व रसूलपुर थाना पुलिस के द्वारा छपरा-सीवान नेशनल हाईवे 531 पर थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नियम के विरूद्ध परिचालन करने के आरोप में वाहन चालकों से 8500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान वाहन चालकों को पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। बताया गया है कि सुगम व सुरक्षित परिचालन करने के लिए सारण पुलिस लगातार अभियान चला कर वाहन चालकों जागरूक कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग