राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. चन्देश्वर प्रसाद सिंह ने गुरूवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न विभागों की गहन जांच- पड़ताल कर स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया। प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने नियमित टीकाकरण, बंध्याकरण, नशबंदी व कोविड- 19 टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों व एएनएम, जीएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों से ईमानदारी से उपचार कराने अस्पताल में पहुंचे पीड़ितों की सेवा करने का निर्देश दिया। वहीं सीएचसी परिसर के सौंदर्यीकरण व सफाई कार्य की सराहना किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार, डॉ आयुषमान कुमार, डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ अमित कुमार, डॉ अहमद अली, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहिद अख्तर, ब्रजेश कुमार सिंह, सुनील गुप्ता, सत्येन्द्र व सर्वेश कुमार टुटु मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग