राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर- लाकठ छपरा सड़क किनारे स्थित एक घर पर बुधवार की देर शाम एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। घायल के बाद पुलिस व आसपास के लोगों के सहयोग से घायल महिला को उपचार हेतु एकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल छपरा के लिए एंबुलेंस वाहन से भेज दिया गया। इस बीच एकमा रेलवे स्टेशन की पश्चिमी रेल गुमटी बंद मिली। एंबुलेंस वाहन के छपरा जाने में हो रहे विलंब और गोली लगने से जख्मी महिला की स्थिति की नाजुक हालत को देखते हुए रेल गुमटी खुलने के बाद पुलिस और परिजनों के निर्णय पर एकमा स्थित पटना नर्सिंग होम नामक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ एस कुमार द्वारा जख्मी महिला का उपचार किया गया। महिला की स्थिति नाजुक बताई गई है। जख्मी महिला पहचान सरोज देवी के रुप में हुई है। घटना के कारणों की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। वहीं वारदात की जानकारी पाकर रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।वहीं गुरुवार को रसूलपुर थाने में महिला को गोली मार कर जख्मी करने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल में पुलिस जुट क्षगई है। बताया गया है कि गोली लगने से घायल महिला का रसूलपुर गांव में एक किराना का दुकान भी है। उक्त महिला पूर्व में शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल भी जा चुकी है। बताया गया है कि दो नामजद अभियुक्तों में से एक को रसूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। वहीं दूसरे के लिए छापेमारी चल रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग