राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव विधा सागर विद्यार्थी द्वारा हाईसकूलों के एचएम व लिपिक के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करने के अनुरोध को आरडीडीई ने स्वीकार कर लिया है। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सारण अशोक कुमार मिश्रा ने इस संबंध में सारण प्रमंडल अंर्तगत छपरा, सीवान एवं गोपालगंज तीनों जिले के डीईओ को पत्र लिखकर राजकीय/ राजकीयकृत/ प्रोजेक्ट उच्च विधालयों के एचएम प्रभारी एचएम एवं लिपिकों के लिए जिले में एक माह के अंदर कार्यशाला आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षत करने को कहा है। जिले के करीब 90 प्रतिशत राजकीय/ राजकीयकृत/ प्रोजेक्ट उच्च विधालयों में कार्यरत एचएम नियोजित शिक्षक हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग