राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। प्रखंड में कालाजार से अत्यधिक प्रभावित गांवों में कालाजार जागरूकता रैली निकाली गई। नवादा गांव में स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई रैली में सीएचसी इसुआपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर प्रसाद, भीबीडीएस रंजन कुमार सिंह, हेल्थ मैनेजर नवाब जिलानी, पीसीआई सत्य प्रकाश, स्कूलों के शिक्षकों, आशा तथा जीविका दीदियों ने मुख्य रूप से भाग लिया। रैली के माध्यम से बताया गया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक बुखार का रहना कालाजार का लक्षण हो सकता है। भीबीडीएस रंजन कुमार सिंह ने कहा कि वैसे लोगों को चिन्हित कर जांच कराने को कहा जा रहा है। वहीं कालाजार पर नियंत्रण के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग