राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर कट्टे के साथ युवक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक अपने गोद मे कट्टा रखकर अपने कुछ अन्य दोस्तों के संग नर्तकी के नृत्य का लुत्फ उठाते दिख रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक मांझी थाना क्षेत्र के महुई गांव का बताया जा रहा है। मांझी पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी हुई। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोग इस वीडियो को बहुत पुराना किसी शादी समारोह के दौरान का बता रहे हैं। जिसे अभी वायरल किया गया है। इसके पहले 12 सितंबर को थाना क्षेत्र के कलान बाजार पर हथियार लहराकर लोगों को धमकाते एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग