राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के महेंद्रनाथ हाल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान मुकुंद गांव निवासी संदीप यादव के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि संदीप यादव दिमागी रूप से विक्षिप्त था। जो ट्रेक पकड़कर जा रहा होगा इसी दौरान किसी ट्रेन के चपेट में आ गया होगा। स्थानीय प्रसाशन ने रेलवे पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग