पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिउरी नहर के किनारे से ग्रामीणों की सूचना पर 112 पुलिस टीम द्वारा एक अज्ञात युवक को गम्भीर हालत में घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती करवाया गया। जहां पर युवक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के चनना गांव निवासी चंदन कुमार उम्र 30 वर्ष पिता अम्बिका राय के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने युवक के परिजनों को मढ़ौरा थाना पुलिस की मदद से सुचना दी मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा बताया गया कि युवक विक्षिप्त हैं और पिछले 10 दिनों से घर से गायब था खोजबीन की जा रही थी पर कोई पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने थाना पुलिस को धन्यवाद दिया। वही इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग