राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अरदेवा गांव से शादी की नीयत से एक युवती का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता के मामा ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि उनकी भगिनी गांव के ही एक किराना दुकान पर सामान खरीदने के लिए गई हुई थी। लेकिन काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के दौरान पता चला कि मसरख थाना क्षेत्र के मिन्नी मोड़ निवासी कृष्णा साह के पुत्र चंदन कुमार साह उनकी भगिनी को शादी के नियत से बहला फुसला कर लेकर चला गया है। बहला फुसला लर लेकर जाने में चंदन कुमार साह, कृष्णा साह, बबिता देवी व अजय साह का हाथ है। पुलिस मामले में चारों अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग