राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के धूपनगर धोबवल पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए सभी वार्डों में ई रिक्शा, हर घर डस्टबिन का वितरण किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन नगरा बीडीओ प्रशांत कुमार व पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व अन्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा को रवाना करते हुए किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया की सभी घरों से निकले ठोस व तरल कचरों का रोजाना उठाव होगा।ई रिक्शा पंचायत के सभी दरवाजे से रोजाना सुबह कचरे उठाने का काम करेंगे और सभी कचरों को एक जगह जमा करेगें।मुखिया गुड्डू सिंह ने यह भी बताया कि इस काम के लिए पंचायत में पर्यवेक्षक और सफाई कर्मियों की बहाली हुई है।वही बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि कचरा उठाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर आप हमें या सबंधित स्वच्छता समन्वयक से सम्पर्क कर सकते हैं।वहीं इस अवसर पर संजीत कुमार,मिथलेश कुमार,अरुणोदय पांडेय, खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह सहित पंचायत के अन्य कई गणमानय लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग