संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने दस लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।मामला शिव मंदिर के पास का है।एसआई भरत राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई।जिसमें बताया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि सहाजितपुर निवासी प्रताप भगत और विशाल भगत मंदिर के पास शराब की विक्री कर रहे है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस को देख दो व्यक्ति भागने लगे।जिसमें से एक व्यक्ति अपने हाथ मे झोला लेकर भाग रहा था।जिसे बल के सहयोग से दौड़कर पकड़ लिया गया।जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।पकड़ाए व्यक्ति ने अपना नाम प्रताप भगत बताया।जिसके हाथ मे लिए झोले की तलाशी ली गई तो दस लीटर शराब बरामद किया गया।जबकि भागे हुए व्यक्ति विशाल भगत बताया गया है।दोनों आरोपित आपस में सहोदर भाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग