राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। थाना क्षेत्र के फुलवरिया भाथा नोनिया टोली में गत दिनों शराबकांड में हुई मौत के मामले में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त की घर पर पुलिस ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चपकया। थानाध्यक्ष किशोर चौधरी ने बताया कि जहरीली शराब कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त भेल्दी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव श्रीराम सिंह का पुत्र भुवर सिंह पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है। जिसको लेकर कोर्ट द्वारा इश्तेहार चिपकने का निर्देश जारी किया गया है। जिसको लेकर शुक्रवार को अभियुक्त के घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जहरीली शराब कांड को लेकर कांड संख्या 179/ 22 मामले में सात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था।सभी नामजद अभियुक्त जेल में बंद है।अप्राथमिकी में भी गिरफ्तारी किया गया है।इस मौके पर थानाध्यक्ष किशोर चौधरी एएसआई श्याम बिहारी पाण्डे पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।मालूम हो कि जहरीली कांड में लगभग 11 लोगो की जहरीली शराब पीने से मौत हुआ था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग