राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। थानाक्षेत्र के रुदलपुर गांव के बीस वर्षीय एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृत युवक नारायण राय का पुत्र अरविंद कुमार बताया गया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वह शौच करने के लिए पोखरे के किनारे गया था जहां पैर फिसलने के कारण पोखरे के पानी में डूब गया। घटना गुरुवार की देर शाम की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को शुक्रवार की सुबह में परिजनों को सौंप दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग