राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा परसा सीएचसी को नई एडवांस लाइफ गाड़ी मिलने पर स्वास्थ्यकर्मी सहित परसावासियो में खुशी है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.सुमन कुमार ने ईएमटी सदस्यों मुन्ना कुमार, बजरंग कुमार,राजीव रंजन कुमार को गाड़ी में उपलब्ध कीट का प्रयोग करने की बारी बारी से जानकारी दी। प्रभारी ने बताया कि इस एडवांस लाइफ गाड़ी में इमरजेंसी मरीजों के लिये वेंडिलटर, ईसीजी, सेक्टर मशीन, आदि की विशेष व्यवस्था है।जिससे इमरजेंसी मरीजों को विशेष राहत के साथ पीएमसीएच व अन्य होस्पिटल तक ले जाया जा सकता है। मौके पर मालबाबू राय,राजीव रंजन म.अलीशेर सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग