राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के खानपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में वर्ग संचालन के दौरान एक शिक्षक शिवजी राम के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने को लेकर छात्र अभिभावकों में काफी रोष है। ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत मांझी के बीईओ से की है। जब ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ दुबे से इस बात की शिकायत की तो उन्होंने संबंधित शिक्षक से पूछताछ की। इसपर शिक्षक ने स्वीकार किया है कि गलती हुई है और माफीनामा देकर भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने की बात कही है। मांझी के बीईओ विभा रानी ने बताया कि इस तरह के शिकायत मिली है। प्रधानाध्यापक अमरनाथ दुबे ने बताया कि जिस दिन की यह बात है उस दिन मैं मांझी ट्रेंनिग में था। विद्यालय आने ने बाद शिकायत मिला। यह अशोभनीय बात है। आगे ऐसी गलती नही करने की बात शिक्षक ने स्वीकार किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग