राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश महिला महाविद्यालय के तत्वावधान में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रसायन शास्त्र विभाग की सहायक प्रवक्ता डॉक्टर अंबिका श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए यह बताया कि किस प्रकार ओजोन परत के क्षय से मनुष्य एवं अन्य जीव जंतुओं पर बुरा प्रभाव पढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए हमें समाज के सभी तबकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर वनस्पति शास्त्र विभाग की डॉक्टर बबीता वर्धन अर्थशास्त्र विभाग कि डॉ अर्चना सिन्हा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ रेखा श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग