राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खासपट्टी गांव के पास रात्रि में पुलिस गश्ती कर रही थी। विपरीत दिशा से आ रही बाइक जिसपर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की गाड़ी को देख एक बोरा फेंककर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति को धर दबोचा। दूसरा पुलिस से मारपीट कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि गश्ती दल के पुलिस ने बोरा का निरीक्षण किया तो बोरा में शराब पाया गया। पुलिस ने बोरा में रखे 30 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया। धंधेवाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज ब्लडीहा गांव के कमलेश कुमार सिंह बताए जाते है। अरविंद पाण्डेय पुलिस से झड़प कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों धंधेवाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को छपरा जेल भेज दिया। तरैया: फेनहारा गांव में शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान के तहत तरैया पुलिस ने शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष मो.शोएब आलम ने बताया की आरोपी फेनहरा निवासी दरोगा प्रसाद है।जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।इस सम्बंध में पीएसआई रविरंजन कुमार ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग