पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने शनिवार को बीते दिनों पहले थाना क्षेत्र के डुमरसन से गायब किशोर को मशरक जंक्शन से बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के डुमरसन से बीते दिनों पहले एक किशोर के गायब होने का मामला दर्ज कराया गया जिसमें प्राथमिकी दर्ज कर कांड के अनुसंधानकर्ता प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार को जांच पड़ताल के लिए लगाया गया। वही प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में डुमरसन गांव निवासी पुण्यदेव साह ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार थोक मंडी में सब्जी लाने गया था वही से वापस घर नहीं लौटा। किशोर के गायब होने के मामले में जांच-पड़ताल की गई वही घटनास्थल के आसपास दुकानों में लगें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच-पड़ताल की गई वही जांच-पड़ताल के दौरान किशोर को मशरक जंक्शन पर देखे जाने की सुचना मिली जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर को बरामद कर लिया गया।जिससे परिजनों में खुशी देखी गई। डुमरसन पंचायत के मुखिया बच्चा लाल साह ने बताया कि उज्जवल गुम हो गया था उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है जिसे पुलिस ने खोज बीन कर परिजनों को सौंप दिया जिसके लिए थाना पुलिस को धन्यवाद।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग