पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को मशरक के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पीएम के बर्थडे के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकेे चित्र के सामने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय,गौतम ओझा,धीरज सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। वही उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाने का ऐलान किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग