नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के भैरोपुर गांव स्थित मां अम्बिका आईटीआई में विश्वकर्मा पूजनोत्सव के बाद वर्ष 20-22 सत्र में सफल छात्र को मटिहान पँचायत के मुखिया चंद्रशेखर सिंह ने प्रथम स्थान आने वाले छात्र रितेश कुमार द्वितीय स्थान पर सन्नी कुमार शर्मा तथा तृतीय स्थान पर संदीप कुमार शर्मा को मेडल पहना कर सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र दिया गया वही वर्ष 21-23 सत्र के प्रथम स्थान के साथ साथ जिले में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र विकास कुमार द्वितीय स्थान पर रोहित कुमार तथा तृतीय स्थान पर नितेश कुमार रहे इन सभी छात्रों को हौसला अफजाई करते हुए स्थानीय मुखिया चंद्र शेखर सिंह ने कहा कि किसी भी फील्ड में सफलता प्राप्त करने लिए कड़ी मेहनत व पक्की इरादा होनी जरूरी है और जिस फील्ड में आपकी रुचि हो उस क्षेत्र में अपनी तन्मयता लगाये सफलता मिलने से कोई रोक नही सकता है इस अवसर पर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष तरुण तिवारी,संस्थान के निदेशक दीपक कुमार तथा समाजसेवी मुन्ना ठाकुर सहित अन्य शामिल हुए


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग